पूर्व राष्ट्रपति ने दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका

शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार सहित दुर्ग्याणा में माथा टेका। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने पूर्व राष्ट्रपति को सिरोपा और प्रसाद प्रभु आशीर्वाद के रूप में भेट किया। इस मौके पर दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, संरक्षक डॉ. राकेश शर्मा ने राष्ट्रपति का स्वागत करके सारे तीर्थ के बारे जानकारी दी। कमेटी कार्यालय पहुंचने पर प्रधान समेत सभी पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को सम्मानित किया। इस मौके पर माला चावला, जिया लाल, हर्ष खन्ना, जॉली कुमार, पिंक राज समेत कई कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *