हलका दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने अपने कार्यालय में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों संबंधी उम्मीदवारों तथा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें कार्यकर्ताओं का पंथक उत्साह चरम पर दिखाई दिया। अयाली ने कहा कि दाखा क्रांतिकारी सोच वाला क्षेत्र है, जहां के लोग तूफानों के सामने खड़े रहना जानते हैं। विधायक ने बताया कि राजनीति में आने के बाद उन्होंने हलके की सोच और इतिहास की रक्षा की है। ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों को टॉर्च का चुनाव-चिह्न और जिला परिषद के उम्मीदवारों को ट्रक का चिह्न मिला है। उन्होंने कहा कि दाखा कभी किसी की नेकी नहीं भूलता। जैसे इस क्षेत्र ने सिख नरसंहार की पैरवी के लिए फुल्का साहिब को चुनकर इतिहास बनाया था, उसी तरह आज पंथक मर्यादाओं पर डटे खड़े 28 उम्मीदवारों को लोगों से उम्मीद है। मौके पर गुरमीत सिंह धालीवाल, जगतार सिंह लताला, जत्थेदार गुरदेव सिंह भट्टीआ, परमिंदर सिंह नेता, पूर्व सरपंच मनजीत सिंह घमनेवाल, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह कैलपुर, करमजीत सिंह कलेर, कौंसिलर बलवीर चंद, लखवीर सिंह देतवाल, लखवीर सिंह गोरा हूर, राम आसरा चक्क कलां, गुरमीत सिंह हांस सहित अन्य मौजूद रहे।


