श्रीमद्भागवत कथा आज से

सिविल सिटी, चंद्र नगर स्थित काली माता मंदिर के सामने शिव शक्ति हॉल में आज से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का मंगलमय आगाज हो रहा है। शिव शक्ति स्वीट शॉप व समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत आज सुबह 11 बजे भव्य कलश व शोभा यात्रा से होगी। कथा व्यास सुबोधकान्त शास्त्री जी 7 से 13 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे तक अपनी ओजस्वी वाणी से प्रभु लीलाओं का रसपान कराएंगे। आयोजक सुरिन्द्र गुर्जर व संयोजक कृष्ण देव ने बताया कि 14 दिसंबर को हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ कथा विश्राम लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *