कांकेर| भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ कांकेर की बैठक जिला मुख्य आयुक्त एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरत मटियारा के मुख्य अतिथि और भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ अध्यक्ष रामचरण कोर्राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी को विस्तार, तृतीय सोपान शिविर का आयोजन, राज्य स्तरीय रोवर रेंजर शिविर में प्रतिभागिता और पूर्व अभ्यास शिविर, राज्य स्तरीय पर पर्वतारोहण शिविर पचमढ़ी में विद्यालय के बच्चों को हिस्सा लेने सहित आवश्यक मुद्दों पर चर्चा कर फैसला लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष व जिला स्तरीय पदाधिकारी का भी चयन किया गया, ताकि ब्लॉक जिला में ज्यादा से ज्यादा गतिविधियों में विद्यालय के बच्चे भाग ले सके। जिला मुख्य आयुक्त भरत मटियारा व अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने कहा कि राज्य के प्रत्येक गतिविधियों में जिले को अग्रणी कर स्काउट गाइड की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया जाए।


