राशन से वंचितों को 2 माह का राशन दे

महासमुंद| नवंबर महीने में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले सोसायटी प्रबंधक व सेल्समेन के हड़ताल के कारण जिले के कई राशन दुकानों में चावल वितरण कार्य प्रभावित हुआ। इस पर पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि सेल्समेन के हड़ताल पर चले जाने से जिले के लगभग 20 हजार गरीब परिवारों को नवंबर माह का खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाया है। उन्होंने नवंबर माह के छूटे हुए हितग्राहियों को दिसंबर व नवंबर का चावल एक साथ प्रदान करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि जिले में 3 लाख 21 हजार 489 बीपीएल कार्डधारी उपभोक्ता हैं। 3 नवंबर से सोसायटी प्रबंधकों के साथ सेल्समेन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण राशन दुकानों में चावल, शक्कर, नमक आदि का वितरण नहीं हो पाया था। महिला समूहों द्वारा संचालित राशन दुकानों में चावल वितरण हुआ था। हड़ताल समाप्त हो गई व सभी राशन दुकानों में वितरण कार्य चल रहा है। इसलिए सरकार अविलंब ही आदेश जारी कर छूटे हुए बीपीएल हितग्राहियों को नवंबर व दिसंबर माह का चावल एक साथ वितरण कराने की व्यवस्था करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *