आप नेताओं ने बाबा साहिब को याद कर दी श्रद्धांजलि

महापरिनिर्वाण दिवस पर आम आदमी पार्टी ने डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, मेयर वनीत धीर, पंजाब मुस्लिम वेलफेयर डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी, आप नेता नितिन कोहली मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन और क्रांतिकारी दृष्टिकोण से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनका दर्शन वर्तमान समय में और भी अधिक सार्थक हो गया है, जो अधिक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है। उनके सिद्धांतों के अनुसार जीना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *