एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स जत्थेबंदी ने शनिवार को लुधियाना पूर्वी और पश्चिमी सर्कल के सभी मंडल कार्यालयों के सदस्यों के साथ शहीद कर्नैल सिंह भवन में बैठक की। बैठक में दोनों सर्कलों की संगठनात्मक संरचना मजबूत करते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव एसोसिएशन के राज्य नेता इंज. जगतार सिंह मीत और इंज. राजीव शर्मा की देखरेख में हुए। लुधियाना की 9 डिवीजनों के जूनियर इंजीनियरों ने इसमें हिस्सा लिया। लुधियाना पूर्वी सर्कल में सर्वसम्मति से इंज. दीपक कुमार को प्रधान और इंज. प्रदीप सिंह को सचिव चुना गया। वहीं लुधियाना पश्चिमी सर्कल में इंज. लखविंदर कुमार को प्रधान और इंज. बूटा सिंह को सचिव चुना गया। नई कमेटियों के पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाई दी और जेई कैडर के अधिकारों को मजबूती से उठाने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में इंज. गगनदीप सिंह बिर्दी, जसप्रीत सिंह, साहिल शर्मा, अनिल कुमार, विशाल, निर्मल सिंह, पल्लव जैन, अश्वनी, अमृतपाल सिंह, अभिनव, भूपेंद्र सिंह, वीरेन्द्र, दविंदर शर्मा, नरेश, मोहित, अभय, अमनदीप पूनिया, विकास, अर्शदीप सिंह और संजीत सहित जत्थेबंदी के कई सदस्य मौजूद रहे।


