अपना नजरिया बदलें तो जीवन बनेगा: शून्य प्रभु

लुधियाना|गोइंदवाल पिंड में स्थित शनि गांव में शनिवार को एक भव्य धार्मिक सत्संग और समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शून्य प्रभु ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। शून्य प्रभु ने कहा कि आज ज्यादातर लोगों के जीवन में समस्याएं इसलिए नहीं हैं कि दुनिया बुरी है बल्कि इसलिए हैं क्योंकि हम समस्या का कारण दूसरों को मानते हैं। उन्होंने संगत को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी लोगों और रिश्तों की वजह से खूबसूरत होनी चाहिए। यह किसकी गलती है का प्रश्न नहीं बल्कि जिंदगी को कैसे जिया जाए का प्रश्न होना चाहिए। जब हम अपना नजरिया बदल लेते हैं तो जीवन में ठहराव और शांति आ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *