बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सागर| भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा द्वारा अंबेडकर वार्ड स्थित संविधान चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर बाबा साहब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने बाबा साहब के महान योगदान, संघर्षशील जीवन तथा सामाजिक समरसता के लिए उनके अतुलनीय प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर निगम अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा साहब के संघर्षों, उनके सामाजिक उत्थान के प्रयासों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया, शैलेश केसरवानी, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, अमित बैसाखिया, देवेंद्र अहिरवार, निकेश गुप्ता, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *