पारिवारिक कलह : भरण-पोषण के केस से परेशान था युवक, फांसी लगाकर दे दी जान

भास्कर संवाददाता|सागर पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने पहले घर छोड़ा। फिर कोर्ट में पति के खिलाफ भरण-पोषण का केस लगा दिया। इससे वह इतना टूट गया कि उसने जान दे दी। मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है। पेशे से ड्राई क्लीनर युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कलह के चलते हुए पारिवारिक विवाद के बाद 2 महीने से उसकी पत्नी मायके में थी। पुलिस के अनुसार सुसाइड से 3 दिन पहले उसने अपने भाई से कहा था कि केस की सुनवाई शुरू होने तक वह चला जाएगा। मोतीनगर पुलिस के अनुसार विवेकानंद वार्ड के ग्यादीन तिराहा के पास रहने वाले 38 वर्षीय गगन रजक ने शुक्रवार को घर की गैलेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। मृतक के भाई सतीश रजक ने बताया कि गगन की पत्नी 2 माह पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से गगन मानसिक रूप से परेशान था। जब वह अपनी ससुराल बच्चों से मिलने गढ़ाकोटा गया तो उससे मारपीट की गई। मोतीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई सतीश ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि गगन ने उससे कहा था- जब तक केस की सुनवाई होगी, तब तक हम चले जाएंगे। भाई को लगा कि वह कहीं बाहर जाने की बात कर रहा है, लेकिन वह दुनिया ही छोड़ गया। गगन तीन भाइयों में मझला था। परिवार के लोगों ने न्याय दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *