आज झांसी आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:झांसी में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, विकास कार्यों पर अधिकारियों से होगी बात

झांसी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेताओं से संगठन विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने पहुंच रहे हैं। साथ वह यहां जिले के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही देश और प्रदेश में चल रहीं राजनीतिक गतिविधियों पर यहां पत्रकारों से बात करेंगे। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर द्वारा झांसी के पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह 11.45 बजे लैंड करेंगे। इसके बाद वह यहां से झांसी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं से वह मुलाकात कर संगठन में चल रहीं गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह संगठन में आपसी गुटबाजी पर भी बात करेंगे। साथ ही वह जिले के आला अधिकारियों के साथ चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं, झांसी जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में ही पत्रकारों से भी बात करेंगे। वह झांसी में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे, इसके बाद दतिया के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *