जिले में सोमवार को कोहरे में कमी आई। विजिबिलिटी क्लीयर रही वहीं सर्दी काफी तेज हो गई है। सुबह के समय बादल छाए हुए है। सर्दी के असर से शहर में सुबह सड़कों पर आवाजाही कम रही । हालांकि बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ा है लेकिन सर्दी का तेज असर आम आदमी को प्रभावित कर रहा है। उसका दैनिक कामकाज सामान्य दिनों के मुकाबले देरी से शुरू हो रहा है। सोमवार को बाजार में सुबह नौ बजे तक रौनक नहीं थी, वहीं कामकाजी लोग निकले भी तो सर्दी से बचाव के तमाम इंतजाम के साथ।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगले चौबीस घंटे में सर्दी में और तेजी आएगी। इस दौरान हवा में नमी बढ़ेगी और सर्दी में तेजी आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान घटेगा। जिले के कई इलाकों में कोहरे का असर भी रहने की संभावना है। जिले में सर्दी का असर तेज होने से सुबह कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के लिए निकले स्टूडेंट्स परेशान हुए। वहीं फल-सब्जी और दूध के विक्रेताओं का भी यही हाल था। सर्दी के असर को देखते हुए इन दिनों ऊनी कपड़ों के अस्थाई बाजार सजने लगे हैं।


