पाली जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के गोगरा गांव के राजपुरा तालब में पंचायत ने मछली पालन के लिए ठेका जारी कर दिया। ठेकेदार संसाधन लेकर तालाब पहुंचा तब ग्रामीणों को इसक जानकारी हुई। उन्होंने ठेकेदार को रोका और सरपंच, वीडीओ को ठेका निरस्त करने को कहां। उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए। घटना रविवार शाम को हुई। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें शांत किया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब मंदिर के निकट है। मछली पालन वाले किसी भी सूरत में नहीं करने देंगे। ऐसे में ग्रामीणों का विरोध देखते हुए ठेकेदार भी काम शुरू नहीं कर सक। ठेका निरस्त हो गया या ठेकेदार तालाब में मछली पालन कर सकेगा इसको लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। लेकिन पंचायत के इस काम से ग्रामीण खासे नाखुश है। ग्रामीणों का आरोप है कि वीडीओर और सरपंच फोन नहीं रिसीव कर रहे। इनपुट – देवाराम मीणा, तखतगढ़


