बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ मामले के वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेढ़ साल से फरारी काट रहा था। वांटेड प्रतापगढ जिले के धमोतर थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में फरार था। पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिस को सूचित कर सुपुर्द कर दिया। धोरीमन्ना थाने के बगडूराम ने बताया- जिले भर में एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान स्थानीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले का वाटेड धोरीमन्ना इलाके में आया हुआ है। इस पर थाने से टीम बनाकर आरोपी अशोक उर्फ अचलाराम पुत्र आसूराम निवासी आरवा, सरवाना जिला जालोर को डिटेन किया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। डेढ़ साल से काट रहा था फरारी पुलिस ने बताया- प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाने में एनडीपीएस का मामला डेढ़ साल पहले दर्ज हुआ था। तब पुलिस ने 32 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किए थे। तब से यह जगह-जगह बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मोटाराम, कांस्टेबल रामाराम, महिला कांस्टेबल मीरा, कांस्टेबल मोहनलाल, जगाराम शामिल रहे।


