ट्रक की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत:वीकेआई रोड नम्बर 14 पर हुई दुर्घटना,मृतक का मोबाइल टूटा जिस से नहीं हो पा रही पहचान

जयपुर के वीकेआई थाना इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और 108 को घटना की जानकारी दी। 108 की सहायता से मृतक के शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं। दुर्घटना वैस्ट के एएसआई रघुनंदन ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे वीकेआई रोड नम्बर 14 पर एक दुर्घटना होने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर गए। लेकिन तब तक 108 की सहायता से लोगों ने बॉडी को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला हैं जो इस दुर्घटना में पूरी तरह से टूट गया। इस मोबाइल को रिपेयर कराने के बाद मृतक की पहचान हो सकेगी। वहीं मोबाइल में लगी सिम भी टूट गई जिस से मोबाइल कम्पनी से दूसरी सिम निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं। अब की जांच में सामने आया है कि मृतक रोड नम्बर 14 पर से शाम को रोड क्रोस कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक की चपेट में वह आ गया। खून अधिक बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के कपड़ो की तलाशी के दौरान एक मोबाइल मिला जो टूट चुका था वहीं कुछ कागज मिले हैं जो बिहार के हैं। मोबाइल नम्बर रिकवर होने पर मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *