जीतो प्रीमियर लीग में 16 महिलाओं की टीमें मैदान में:7 को आगाज, कुल 52 टीमों में 572 खिलाड़ी होंगे, दिन-रात में होंगे मुकाबले

उदयपुर में सकल जैन समाज के क्रिकेट टूर्नामेन्ट जीतो प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन 7 से 12 जनवरी 2025 तक उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान पर होगा। यह आयोजन जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर की ओर से किया जा रहा है। चैप्टर के चेयरमैन यशवन्त आंचलिया ने बताया कि टुनामेंट में 52 टीमें भाग लेगी जिसमें 36 टीमें पुरुष वर्ग की और 16 टीमें महिला वर्ग से होगी। मुख्य सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि दूधिया रोशनी में दिन-रात में होने वाले मैच 6-6 ओवर के होंगे जिसमें 572 खिलाड़ी भाग लेंगे। लीग निदेशक नितुल चण्डालिया ने बताया कि जैन समाज की खेल प्रतिभाओं को मंच देने व उनकी प्रतिभा निखारने के लिए 6 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। 6 दिन तक चलने वाले नॉकआउट मुकाबलों में कुल 50 मैच खेले जायेंगे। संयोजक लोकेश कोठारी ने बताया कि लीग का उद्घाटन समारोह 7 जनवरी दोपहर 3.30 बजे फील्ड क्लब पर आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल, विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन होंगे। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में आदिश खोडनिया, अतुल चंडालिया, विकास सुराणा, पवन उदार, महावीर चपलोत रहेंगे। लेडिज विंग अध्यक्ष अंजलि सुराणा, युथ विंग अध्यक्ष दिव्यद दोशी ने बताया कि विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व इनामी राशि दी जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को समृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। हर मैच में मैन ऑफ द मैच, लीग में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर अवार्ड दिया जाएगा। कोषाध्यक्ष प्रतीक हिंगड़ ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान 8 जनवरी और 12 जनवरी को शाम को जैन समाज की राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खेल प्रतिभाओं को खेल उत्कृष्टता अवार्ड प्रदान किया जाएगा। दिन का पहला मैच नोरथिंग रॉयल्स और करधर वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। उदयपुर सिटी में लीग को लेकर बहुत उत्साह है और दर्शकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त दर्शकों के लिए प्रतिदिन शाम 7 बजे अलग अलग मनोरंजक कार्यकम रखे गए हैं। इस दौरान का ट्रॉफी अनावरण किया गया। इसमें जीतो एडवाइजर राजकुमार फत्तावत, यशवन्त ऑचलिया,नरेंद्र सिंघवी, राजकुमार सुराणा, नितुल चंडालिया, जीतो राष्ट्रीय सचिव महावीर चपलोत, जीतो उपाध्यक्ष कमल नाहटा,अतुल चंडालिया, आदिश खोडनिया,कार्यकारिणी सदस्य आलोक पगारिया, तुषार मेहता, योगेश पिछोलिया,सहसंयोजक राजेन्द्र जैन, जोन खेल संजोयक कपिल सुराणा, विनय कोठारी, ऋतु मारु आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *