अलवर में कहीं घना कहीं हल्का कोहरा:मावठ के बाद एक जैसा सर्दी का असर, शीत लहर से कंपकंपी

अलवर जिले में पिछले कई दिनों से एक जैसा मौसम है। देर शाम से कोहरे का असर शुरू होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक रहता है। कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा है। सोमवरा सुबह भी अलवर शहर में कोहरा कुछ जगहों पर घना है तो कहीं कम है। जिसके कारण आमजन की दिनचर्या प्रभावित है। वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी है। दिन में धूप नहीं निकलने से सर्दी का अहसास बढ़ जाता है। दिन के मौसम की शुरूआत कोहरे से होती है। कहीं दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन होते हैं तो कहीं और भी देर से। धूप आने के बाद दिन में सर्दी से राहत महसूस होती है। वरना अधिक सर्दी महसूस होती है। कभी हवा चलने पर शीतलहर कंपकंपा देती है। पिछले 5 दिनों से मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है। हालांकि अभी तक फसलों पर रौनक है। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद किसानों को आराम मिला है। असल में जहां ओले गिरे वहां सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। लेकिन केवल मावठ वाली जगहों पर फसलों की ग्रोथ अच्छी है। रात को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास है। कहीं एक-दो डिग्री कम ज्यादा भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *