10 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय:जिले में हल्की बारिश होने की संभावना, जिले में कड़ाके की सर्दी

जैसलमेर जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। लेकिन रविवार से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच गया था। जिससे दिन में सर्दी का असर गायब हो चुका है। हालांकि सुबह व रात में सर्दी का असर था। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, मगर 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। जैसलमेर में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा वहीं सूरज के निकलने के बाद सर्दी से राहत मिली। लोग सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए। हालांकि, रविवार को दिन के पारे में एकाएक 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात के पारे में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया । दिन व रात के पारे में 14 डिग्री का अंतर रहा। 10 जनवरी को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 10-12 जनवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *