दैनिक भास्कर–अनअकैडमी का साइंस चैंप आज:5th से 12th तक के छात्रों को 10 करोड़ स्कॉलरशिप और सिंगापुर टूर का मौका

हाड़ौती संभाग का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप एग्जाम साइंस चैंप आज आयोजित किया जा रहा है। दैनिक भास्कर और अनअकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस परीक्षा में हाड़ौती के 11 हज़ार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को सिंगापुर टूर और 10 करोड़ रुपए तक की स्कॉलरशिप जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही फ्री ऑनलाइन-ऑफलाइन क्लासेस, टेस्ट सीरीज़ और वर्कशॉप का लाभ भी मिलेगा। अनअकैडमी कोटा सेंटर के चीफ़ मेंटर और ऑफलाइन पार्टनर सुयश प्रताप सिंह ने बताया कि साइंस चैंप 2025 एक ज्ञान आधारित प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना है। यह प्लेटफॉर्म प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचानने और प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट अवसर है। निदेशक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और रावतभाटा में एक साथ आयोजित की जा रही है। टेस्ट दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक निर्धारित है। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और रावतभाटा के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। परीक्षा सम्बंधित जानकारी के लिए 6366527093 और 9672977111 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *