कपूरथला में नहीं चलेगी पंजाब रोडवेज की बसें:3 दिन के लिए 70 बसें हड़ताल पर, कांट्रैक्ट कर्मियों ने की सरकार से मांग

पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की मांगे पूरी न होने चलते आज से 3 दिन के लिए हड़ताल शुरू हो गई है। जिस कारण कपूरथला बस स्टैंड डिपो से निकलने वाली 70 बसों के पहिये थम गए हैं। जिससे बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हड़ताल के दौरान कुछ लंबे रूट की बसे ही चलेंगी। पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह पन्नू ने कहा कि CM भगवत मान ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि पंजाब में कोई भी कच्चा कर्मी नहीं रहेगा। साथ ही विधानसभा में भी ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने की बात कही थी। लेकिन पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग में एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया। कांट्रैक्ट कर्मियों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। इसीलिए पंजाब सरकार को जगाने के लिए आज सोमवार से 3 दिन के लिए उन्होंने सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला किया है। वहीं यूनियन नेता ने यह भी कहा कि हड़ताल में कपूरथला डिपो से 70 बसें 3 दिन के लिए अंदर ही खड़ी रहेगी। गुरप्रीत सिंह पन्नू ने बताया कि उनकी मांगे हैं कि कच्चे मुलाजिमों को जल्द पक्का किया जाए। 10 हज़ार नई बसें डाली जाये, माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला बराबर काम बराबर वेतन लागू किया जाए, ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए। इसके अलावा EPF, ESI न जमा करवाने, वेलफेयर फंड, बीमा, सिक्योरिटी की अवधि कटौती सहित अन्य कई मांगे शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *