सीहोर के बकतरा में डंपर ने तीन गायों को कुचला:दो की मौत, एक गंभीर; ग्रामीणों ने तेज रफ्तार डंपरों पर उठाए सवाल

सीहोर जिले के बुधनी जनपद पंचायत के ग्राम बकतरा में रविवार सुबह एक अज्ञात डंपर ने तीन आवारा गायों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो गायों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी गाय गंभीर रूप से घायल होकर तड़पती रही। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और दोषियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। बुधनी से बाड़ी तक एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे राजस्थान की एक कंपनी कर रही है। आरोप है कि इस निर्माण कार्य में कई अवैध और बिना नंबर प्लेट वाले डंपर व अन्य वाहन शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया है, जिसके कारण सड़क पर बैठे आवारा पशु लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा, निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल-मिट्टी भी दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *