सीहोर में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़:शादी के नाम पर युवक से 1.71 लाख की ठगी; ग्रामीणों की सतर्कता से तीन आरोपी पकड़े गए

सीहोर जिले के भेरूंदा तहसील के ग्राम राला में एक लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग ने शादी के नाम पर एक युवक से 1 लाख 71 हजार रुपए की ठगी की। राला निवासी सचिन गुप्ता को प्रेम और शादी का झांसा देकर गैंग ने ठगी का शिकार बनाया। एक दलाल के माध्यम से रिश्ता तय किया गया था। गैंग ने वीडियो कॉल के जरिए लड़के को पसंद किया। लुटेरी दुल्हन की पहचान रानी के रूप में हुई है। इंदौर की संस्था के माध्यम से यह शादी करवाई गई थी। शादी के दो दिन बाद दुल्हन की तथाकथित भाभी एक कार लेकर पहुंची। उसने अपना चेहरा दिखाने से इनकार कर दिया और सवाल पूछने पर परिवार के सदस्यों से गालीगलौज की। इससे ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए महिलाओं और ड्राइवर को भागने से पहले ही पकड़ लिया। ग्रामीणों की सतर्कता से गैंग के मंसूबे नाकाम हो गए। भीड़ इकट्ठा होने पर तीनों आरोपियों को भेरूंदा थाने ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। भेरूंदा पुलिस लुटेरी दुल्हन समेत गैंग के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *