सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड, सोनहत में पड़ा पाला:अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, पाट क्षेत्रों में 4 डिग्री तक गिरा पारा

छत्तीसगढ़ में उत्तरी शीतलहर के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर जिले के सामरी कोरिया जिले के सोनहत में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। सामरी पाट, सोनहत इलाके में जमकर पाले पड़े हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 24 घंटे में यहां तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग में दिसंबर के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। चक्रवाती तूफान का असर कम होते ही उत्तरी शीतलहरें तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण मैदानी इलाकों से लेकर पाट क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सोनहत में पाला, मैदानी इलाकों में भी ठंड ने ठिठुराया बलरामपुर जिले के सामरी पाट कोरिया जिले के सोनहत में रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया। सुबह पुआल और घास में ओंस की बूंदे जमी हुई दिखीं। शनिवार को भी सोनहत में पाला पड़ा था। रविवार को और अधिक पाला दिखा। वहीं मैनपाट में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, हालांकि पाट क्षेत्र में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री दर्ज किया गया है एवं पाले नहीं पड़े। पिछले 24 घंटे में मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जारी रहेगी कड़ाके की ठंड कड़ाके की ठंड के कारण मैदान से लेकर पाट क्षेत्रों में शाम होते ही सन्नाटा पसरने लगा है। लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विज्ञानी एएम भट्ठ ने कहा कि सरगुजा में आसमान साफ हो गया है और उत्तरी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। भट्ट ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन वह ताकतवर नहीं है। आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है। इस तरह गिरा अंबिकापुर का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *