डीडवाना के हनुमाना राम जांगिड़ को एयरफोर्स का विशेष सम्मान:वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा के लिए नवाजा

डीडवाना के सेवा गांव निवासी भारतीय वायुसेना के MWO हनुमाना राम जांगिड़ को ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें यह विशेष सम्मान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने प्रदान किया। यह सम्मान समारोह हाल ही में फलोदी में आयोजित किया गया था, जहां एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर जांगिड़ को मेडल प्रदान किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उनके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे सेवा गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है। परिजनों ने जांगिड़ की मेहनत, समर्पण और देश सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को इस सम्मान का उचित फल बताया। गांव के लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाला क्षण है।
स्थानीय समुदाय और रक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों ने MWO हनुमाना राम जांगिड़ को इस विशिष्ट सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *