स्मृति ईरानी और बिहार के मंत्री ने किए महाकाल दर्शन:मंत्री अशोक चौधरी भस्म आरती में शामिल हुए; मंदिर समिति ने किया सम्मान

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। स्मृति ईरानी ने शनिवार रात को दर्शन लाभ लिया, जबकि मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार सुबह भस्म आरती में भाग लिया। मंदिर समिति ने दोनों नेताओं का सम्मान किया। रविवार सुबह, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के उपप्रशासक एसएन सोनी ने मंत्री चौधरी का सम्मान किया और उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया। शनिवार रात को शयन आरती से पूर्व, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दर्शन के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने उज्जैन की भूमि पर वास करने वाले लोगों को भी सौभाग्यशाली बताया। मंदिर समिति द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री अशोक चौधरी को भी भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *