इंदौर में चाइनीज मांझा के साथ युवक गिरफ्तार:शहर में सप्लाई का नेटवर्क ढूंढने में जुटी पुलिस; 30 रोल बरामद किए

इंदौर के मल्हारगंज और एरोड्रम थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार रात चाइनीज मांझा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। मल्हारगंज पुलिस ने एक युवक को बोरे में छुपाकर मांझा लाते हुए पकड़ा, जबकि एरोड्रम पुलिस ने एक दुकान से चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। मांजा देने आया युवक, 30 रोल बरामद मल्हारगंज टीआई वेदेंद्र कुशवाह के मुताबिक देर रात सूचना मिली कि एक युवक 30 चाइनीज मांजे लाने की डील करने वाला है। टीम ने घेराबंदी कर युवराज पुत्र हेमंत ऐले निवासी आदर्श इंदिरा नगर को पकड़ लिया। चेकिंग में उसके बोरे से करीब 30 के आसपास चाइनीज मांजे के रोल मिले। पुलिस ने प्रतिबंधित धागा बेचने के तहत कार्रवाई की है। आरोपी से यह पता लगाया जा रहा है कि वह मांझा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। एरोड्रम पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पवन पुत्र बाबूलाल चौरसिया निवासी लोकनायक नगर को पकड़ा। वह अपनी दुकान से चाइनीज मांजा बेच रहा था। दोनों मामलों में पुलिस यह पता कर रही है कि शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *