वॉक कर रही महिला की गोल्ड चेन तोड़ी:वारदात कर दो बदमाश हुए फरार, मोबाइल पर बात करते चल रही थी

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में महिला से लूट की वारदात सामने आई है। इवनिंग वॉक कर रही महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोनी की चेन तोड़कर दो बदमाश फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार- लाल कोठी केसरगंज निवासी मंजू जैन पत्नी योगेंद्र कुमार जैन ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि वह इवनिंग वॉक पर घर से निकली थी। अपने परिचित से मोबाइल पर बातचीत करते हुए बाबू मोहल्ला स्थित कुबेर प्रॉपर्टी के कार्यालय के पास पहुंची थी। पीछे से दो युवक आए और उनमें से एक युवक ने उसके गले में पहनी सोने की चेन (एक तोला) को झपट्टा मारकर तोड़ लिया। जिसमें से कुछ हिस्सा कपड़ों में अटैक कर रह गया। बाकी चेन तोड़कर दोनों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *