कट्टा लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा:सेंधवा जा रहा था, पुलिस ने टोल टैक्स के पास से दबोचा

बड़वानी जिले की पलसूद पुलिस ने एक युवक को देशी 12 बोर कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को सेंधवा की ओर जाते समय टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पलसूद थाना प्रभारी सुखलाल भवर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक युवक पलसूद से बाइक पर सवार होकर 12 बोर कट्टे के साथ सेंधवा की ओर जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस टीम टोल टैक्स के पास रेवजा फाटे पर पहुंची। वहां एक बाइक पर आते युवक को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपने पास 12 बोर कट्टा होने की बात कबूल की। पुलिस ने कट्टे को जब्त कर लिया। आरोपी की पहचान खरगोन जिले के ग्राम बमनाला निवासी शिव पिता छोगालाल मोरे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे राजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *