नगर निगम जोन क्रमांक-20 स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर रविवार को’नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ’ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जोन के 100 से ज्यादा कर्मचारियों को सदस्यता दिलाई गई और कर्मचारियों की सहमति से जोन का अध्यक्ष एहसान खान को नियुक्त किया गया। बैठक में संघ के अध्यक्ष अरविंद वैद ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं एवं जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में जोन के सभी दरोगा, सुपरवाइजर एवं वाहन चालक कर्मचारी और संघ के उपाध्यक्ष हामिद मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में जोन के कर्मचारी उपस्थित थे। संघ अध्यक्ष अरविंद वैद ने कहा कि कमचारी की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा और मांगें पूरी कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता की कार्यवाही पूरी होने के बाद हम सभी जोन की बैठकों में प्राप्त शिकायतें और मांगों पर चर्चा कर एक ज्ञापन तैयार करेंगे, जो महापौर, निगम के अध्यक्ष और कमिश्नर को देंगे। उनसे समस्याओं के समाधान और मांगों को पूरी करने पर बात करेंगे।


