NMOPS की दो दिवसीय बैठक आज से:प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर होगी चर्चा

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मप्र (NMOPS-MP) की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू हो रही है। संगठन के प्रांत अध्यक्ष परमानंद डेहरिया की अध्यक्षता में गांधी भवन में होने वाली इस बैठक में 1 और 2 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष सुरसरि प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अधिवेशन के लिए व्यापक तैयारियां की जाना है। इसीलिए प्रांतीय बैठक बुलाई गई है। जिसकी अध्यक्ष प्रांत अध्यक्ष परमानंद डेहरिया करेंगे। उन्होंने साल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों से इस बैठक में आने और ओल्ड पेंशन स्कील बहाल करने की मांग के कारणों पर चर्चा करने की अपील की है। बैठक 6 और 7 जनवरी को रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *