मुख्यमंत्री की किशनगढ़बास भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक:पंचायती राज, निकाय चुनाव पर की चर्चा, प्रभारी भी नियुक्त किए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में किशनगढ़बास भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, किशनगढ़बास विधानसभा के आईटी सेल प्रभारी तेज सिंह सैनी सहित जयपुर संभाग के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में संगठन का काम चल रहा है, जिसमें बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जोर दिया कि बीएलए-2 आगामी चुनावों में भाजपा को आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल प्रत्येक पदाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से बात की। उन्होंने आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया, ताकि भाजपा के प्रधान, जिला प्रमुख बन सकें और नगर निकायों में बोर्ड का गठन हो सके। बैठक में प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग प्रभारी भी नियुक्त किए गए। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रत्येक जिले की अलग से बैठकें भी लीं। इन बैठकों में उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता की समस्याओं को जाना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *