विश्व हिंदू परिषद की ओर से मथुरा में शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। शौर्य यात्रा के साथ कथा वाचक देवकी नंदन महाराज भी निकले। उन्होंने कहा- अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी। देवकीनंदन महाराज ने कहा- हम अब्दुल कलाम और रसखान की विचारधारा के साथ में हैं। उनका सम्मान करते हैं लेकिन जो बाबर की विचारधारा से विचार मिलाएगा वो देशद्रोही हैं। इनको वहां भेज देना चाहिए जहां से बाबर आया था। या जहां अभी वो है। यह शौर्य यात्रा मसानी स्थित वेद मंदिर से शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 3 तस्वीरें देखिए… शौर्य यात्रा से जुड़ी हर पल की जानकारी के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…


