मुक्तसर में 104 रूटों पर नहीं चली रोडवेज की बसें:3 दिन के लिए 120 बसों का हड़ताल, कर्मचारी धरने पर बैठे

पंजाब के मुक्तसर में भी रोडवेज कर्मचारियों ने बसों के हड़ताल का आह्वान कर दिया है। मुक्तसर में 3 दिन तक पंजाब रोडवेज की सरकारी बसें नहीं चलेंगी। पनबस की 104 बसों की सेवाओं को रोक दिया गया। वहीं रोडवेज की केवल 16 बसें ही चली। सोमवार को यूनियन के कर्मचारी बसों के हड़ताल के साथ ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस मौके पर बस स्टैंड के अंदर से केवल प्राइवेट बसें ही चल रही है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि प्राइवेट बसें न चलने के कारण लोकल बसों के रूट बहुत कम हैं, जिसके चलते बसें बहुत देरी से आने के कारण यात्रियों को बस स्टैंड पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर होगा प्रदर्शन
पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 6 जनवरी से 8 जनवरी तक पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस की हड़ताल रहेगी। साथ ही 7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस कर्मचारियों की पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें हमारी मुख्य मांग अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने की थी। ठेका प्रथा समाप्त करने, विभाग में नई बसें व किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करने, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाने, शर्तों के साथ निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करने के साथ ही विभाग को सही ढंग से चलाने व वेतन बढ़ाने की मांग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *