कपूरथला में तीन लुटेरे गिरफ्तार:युवक से जबरन छीना मोबाइल; बाइक पर सवार होकर हो गए थे फरार

कपूरथला में मोबाइल छीनकर भागे तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जबरन मोबाइल छीन कर बाइक से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। अडिशनल SHO निरवैर सिंह के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जसविंदर सिंह निवासी गांव भाणोलंगा ने बताया कि बीते दिन वह दोपहर करीब 1:10 बजे गांव के सरकारी स्कूल के समीप से गुजर रहा था। तभी बाइक पर 3 युवक आए और उससे जबरी मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। उसने अपने तौर पर लुटेरों की काफी तलाश की। मगर उस समय लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। अब उसे पता चला है कि उसका मोबाइल अमनदीप उर्फ कालू, जसविंदर उर्फ शिंदरी व सुमीर गिल तीनों निवासी गांव सिधवां दोनां ने छीना था। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों लुटेरों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गहनता से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *