ज्योति की डेथ मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस:तीन युवक जेल गये, दो युवतियों की तलाश, चैट और मैसेज से खुला केस में नया एंगल

भिंड के एमजेएस कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा ज्योति जाटव की आत्महत्या का मामला उलझते जा रहा है। छात्रा के मोबाइल की चैट, इंस्टाग्राम मैसेज और भाई को भेजे गए स्क्रीनशॉट ने कहानी को पढ़ाई, दोस्ती, प्रेम और धोखे से जोड़ दिया है। जिससे केस उलझ गया है। पहले समझिए पूरा मामला पिछले मंगलवार यानी 2 दिसंबर को ज्योति अपने घर देव नगर पेच नंबर-2 से चंबल पुल पहुंची। कुछ देर मोबाइल चलाने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी और बाद में उसका शव बरामद किया गया। शुरुआत में पुलिस ने इसे सामान्य आत्महत्या माना, लेकिन बाद में मिले सबूतों ने जांच की दिशा बदल दी। भाई को मिला आखिरी मैसेज बना बड़ा सुराग मरने से ठीक पहले ज्योति ने अपने भाई को मैसेज भेजकर लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही लोग हैं।उसने पांच नाम बताए, जिन पर बाद में मामला दर्ज किया गया। इसी आधार पर फूप पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पवन राजावत, दीपक गर्ग और राजन राजावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो युवतियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि ज्योति की कुछ युवकों और युवतियों से दोस्ती थी। सुसाइट नोट में दीपक गर्ग के साथ उसका रिलेशन की बात लिखी गई है। वहीं चैट में विवाद, भावनात्मक दबाव और दोस्तों द्वार ब्लैकमेलिंग जैसी बातें मिली हैं। चैट में उसने दूसरे युवक राजन के साथ रिलेशन की बात कही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या आरोपियों ने उसे धमकाया, ब्लैकमेल किया या मानसिक रूप से परेशान किया। साथ ही उसका राजन और दीपक के साथ कब से कब रिलेशन रहा इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है इस मामले में अब तक क्या हुआ इस खबर से संबंधित यह खबर भी पढ़ें चंबल में कूदकर सुसाइड करने वाली छात्रा का आखिरी मैसेज भिंड की 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ज्योति केन की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। चंबल नदी से छात्रा का शव बरामद होने के बाद फूप थाना पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। वे पांचों छात्रों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *