पुलिस ने दो भाइयों से 9.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया:कांगड़ा में नशा मुक्त अभियान: गुप्त सूचना पर घेराबंद करके पकड़ा

हिमाचल की कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह युवक सगे भाई हैं। इनके पास से 9.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम कांगड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल (KTM HP40F-2643) पर सवार होकर छड़ोल (हरचकियां) के पास नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस ने दबिश दी और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक (24 वर्ष) और विक्रम मसिहा (29 वर्ष) पुत्र मनजीत मसिहा के रूप में हुई है। ये दोनों सलोल, वार्ड नंबर 03, तहसील व जिला कांगड़ा के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद, दोनों भाइयों के खिलाफ थाना शाहपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 132/2025 दर्ज किया गया है। कांगड़ा के एसपी अशोक रतन ने बताया कि मामले की जांच गहनता से जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *