साइबर ठगी के 60 हजार रुपए वापस दिलाए:रतनगढ़ पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों की अहम भूमिका, 1930 पर करें शिकायत

चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को 60,000 रुपए वापस दिलवाए हैं। पुलिस ने यह राशि साइबर ठगों से वापस रिफंड करवाई। इस कार्रवाई में रतनगढ़ थाना के कॉन्स्टेबल मुकेश और महेंद्र की अहम भूमिका रही। रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि रतनगढ़ निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 60 हजार रुपए निकाल लिए थे। पीड़ित ने घटना के बाद तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का अवलोकन किया और परिवादी के खाते से स्थानांतरित राशि का पाथ ट्रेस किया। जिन खातों में पैसा हस्तांतरित हुआ था, उनकी केवाईसी डिटेल और स्टेटमेंट प्राप्त किए गए। पुलिस ने विभिन्न बैंकों और साइबर पोर्टल के नोडल अधिकारियों से पत्राचार और दूरभाष पर संपर्क किया। इसके परिणामस्वरूप परिवादी की राशि को होल्ड करवाया गया। कोर्ट के आदेश पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि को पीड़ित के खाते में जमा करवा दिया गया। पुलिस की इस सफल कार्रवाई में रतनगढ़ थाना के कॉन्स्टेबल मुकेश और महेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *