धार्मिक स्थल पर बॉल जाने पर विवाद, 3 डिटेन:गेंद लेने गए नाबालिग को पीटा, बोले- चप्पल पहन कर आया था

टोंक के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र की रामद्वारा कॉलोनी रविवार को क्रिकेट खेलते समय बॉल पास के एक धार्मिक स्थल में चली गई। इसे लेकर बच्चों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के बच्चे को दूसरे पक्ष के लड़कों ने पीट दिया। इसको लेकर थोड़ी देर माहौल गरमा गया। सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन को डिटेन कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों में नाबालिग बच्चे भी हैं। थाना प्रभारी नेमीचंद ने बताया कि इस मामले को लेकर कोई सोशल मीडिया पर किसी तरह की भ्रांति नहीं फैलाए। साइबर सेल पूरी निगरानी बनाए हुए है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगाह रख रही है। बॉल जाने पर हुआ विवाद पुरानी टोंक थाना प्रभारी नेमीचंद ने बताया कि पंचकुइया दरवाजा में एक समुदाय का धार्मिक स्थल है। वहां एक जगह खाली है, उसमें आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे आसपास के रहने वाले दूसरे समुदाय के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद धार्मिक स्थल में चल गई, उसमें बाद अधिकांश बच्चे तो घर चले गए। वहीं एक बच्चा गेंद को लेने धार्मिक स्थल परिसर में चला गया और गेंद ले आया। इसका पता दूसरे पक्ष के कुछ बच्चों को लगा तो वे नाराज हो गए और तीन लड़कों ने एक लड़के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग और पुलिस भी आ गए और मारपीट के रहे तीन लड़कों को पुलिस ने डिटेन कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि डिटेन किए लड़कों ने बातचीत में बताया कि बच्चे चप्पल पहनकर धर्म विशेष के स्थल में चल गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *