दौसा में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरा:घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने बढाई ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

सर्द हवाओं के साथ दौसा जिले में सर्दी का सितम जारी है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, साथ ही एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जिलेभर में देर रात को ही घना कोहरा छा गया था, जिसका असर दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इससे विजिबिलिटि बेहद कम रही तो वहीं सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं सर्दी के बीच तापमान में भी गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोमवार सुबह का न्यूनतम तामपान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा था, ऐसे में 24 घंटे में ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने से तेज सर्दी का असर बरकरार रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *