अज्ञात वाहन की टक्कर से कंपनी के मैनजर की मौत:भरतपुर से अलवर आ रहा था,इटाराना पुलिया से नीचे गिरा,भीड़ ने पुलिस को सुचना दी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के इटाराना पुलिया पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय भगवान सहाय सैनी पुलिया से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक पुलिया के ऊपर ही खड़ी मिली जबकि व्यक्ति नीचे गिरा हुआ था। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। अरावली विहार थाने से एएसआई इशराक खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक भगवान सहाय सैनी अलवर शहर के जुबली बास मोहल्ले की गली नंबर 3 का रहने वाला था। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो व्यक्ति नीचे गंभीर अवस्था में पड़ा मिला तथा पास में हेलमेट भी नहीं मिला। बाइक पुलिया के ऊपर ही सुरक्षित अवस्था में पाई गई। मृतक भगवान सहाय सैनी भरतपुर स्थित रेनॉल्ड्स कंपनी में सर्विस मैनेजर के रूप में कार्यरत थे और रोजाना की तरह आज भी भरतपुर से अलवर अपने घर लौट रहे थे। पुलिया पर चढ़ते ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वे नीचे जा गिरे। परिजन रमन सैनी ने बताया कि भगवान सहाय तीन भाइयों में से एक थे और उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *