जशपुर में 30 क्विंटल अवैध धान जब्त:झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा था, दो गिरफ्तार, दस्तावेज पेश नहीं कर पाए

जशपुर पुलिस ने ऊपर कछार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 30 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। यह धान झारखंड से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। पुलिस ने एक पिकअप का पीछा कर दो व्यक्तियों को पकड़ा है, जिनके पास से 65 बोरियों में भरा धान बरामद हुआ। घटना शुक्रवार 7 दिसंबर की सुबह की है। चौकी ऊपर कछार, तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस सुबह 5 बजे चेकिंग कर रही थी। ऊपर कछार स्कूल के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप (JH-07-M-9320) आता दिखा। पीछा कर पिकअप से 30 क्विंटल अवैध धान बरामद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को पीछे घुमाकर भागने लगा। संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया और ग्राम पोखरा टोली के पास उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप से 65 बोरियों में भरा लगभग 30 क्विंटल अवैध धान बरामद हुआ। वाहन सवार दो युवक बिना दस्तावेजों के गिरफ्तार जब्त धान की अनुमानित कीमत करीब 69 हजार रुपए आंकी गई है। वाहन में बैठे व्यक्तियों की पहचान शिवम यादव (21, निवासी ग्राम सिंगी बहार) और मनोज यादव (20, निवासी ग्राम गोड़ अंबा) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी- SSP न ही यह बता पाए कि धान कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था। पुलिस ने अवैध धान सहित पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया “सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। चौकी ऊपर कछार क्षेत्र में पकड़ी गई इस पिकअप के जरिए झारखंड से छत्तीसगढ़ में धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। आगे भी ऐसे मामलों पर कार्रवाई जारी रहेगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *