शेयर-मार्केट, गेम्स के लिए पत्नी, बहन, भाभी के चुराए आभूषण:लोन चुकाने के प्रेशर से लूट प्लानिंग बनाई, ब्लेड से हमलाकर लूटे बुजुर्ग आभूषण, बापर्दा गिरफ्तार

कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वाला स्टूडेंट अमीर बनने के लालच में शेयर मार्केट, ऑनलाइन गेम खेलने लगा। रुपए के लिए पत्नी, बहन, भाभी व परिवार की अन्य महिलाओं के गहने चुराकर बैंक से गोल्ड लोन लिया। सट्‌टे भी वो पैसे भी हार गए। बैंक लोन भरने के लिए लूट की प्लानिंग की। चार बार असफल प्रयास किए। पांचवी बुजुर्ग महिला 30 किलोमीटर पीछा कर ब्लेड से हमला कर सोने का तिमणिया, कंठी व हरडिया लूट कर फरार हो गया। घटना बाड़मेर जिले के रीको थाना इलाके शिवकर बस स्टेंड से मगने की ढाणी जाने वाली रोड 5 दिसंबर का है। पुलिस ने रविवार को आरोपी हाथों में हथकड़ी डालकर बापर्दा गिरफ्तार किया गया। एएसपी नीतेश आर्य ने बताया- आरोपी से फिलहाल माल बरामदगी करने के साथ-साथ गहनता से पूछताछ की जा रही है। मौका तस्दीक करवाई जाएगी। किराए के मकान में करता था कॉम्पिटिशन की तैयारी गिरफ्तार आरोपी जो बलदेव नगर बाड़मेर स्थित किराए का कमरा लेकर कॉम्पिटिशन की तैयारी करता है। पढाई के दौरान जल्दी धन कमाने के लालच में आकर शेयर मार्केट ऑनलाइन गेम पर दाव लगाने का आदि हो गया। शेयर मार्केट और ऑनलाइन गेम खेलने का हुआ आदि शेयर मार्केट और ऑनलाइन में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अपने पत्नी, बहन, भाभी व परिवार की अन्य महिलाओं के गहने चुराकर बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन उठाकर गोल्ड लोन से मिली रकम को जुआ सट्‌टे में लगा दिया। आरोपी जुए में सट्‌टे में हार गया। फाइनेंस बैंको से बार-बार लोन राशि जमा करवाने के लिए बार-बार लोन रुपए जमा करवाने के लिए बार-बार तकाजा आने लगा। इस पर आरोपी के पास रकम नहीं होने से उसने बड़ी लूट करने की प्लानिंग बनाई। एक नई बाइक उठाई और उस पर सवार होकर गांवों व शहरों में जाकर लूट करने की रैकी करने लगा। चार बार लूटने का प्रयास, पांचवी बार हुए सफल लेकिन पकड़े गए आरोपी लोन के रुपए जमा करवाने के लिए पहले भी धनाऊ, उड़ासर, गुड़ामालानी और बायतु में राह चलते महिलाओं से आभूषण लूटने का प्रयास किया। लेकिन उस वक्त लोगों के आ जाने पर लूट करने में सफल नहीं हो पाया। पहले सर्किल पर की रेकी, 30 किलोमीटर किया पीछा 5 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी सिणधरी सर्किल पर खड़े होकर ज्वैलरी पहनी महिलाओं की रैकी करने लगा। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला जिसके ज्वैलरी पहनी हुई थी। सिणधरी सर्किल से बस रवाना हुई। तब आरोपी उक्त बिना नंबरी बाइक से उक्त बस का पीछा करने लगा। जैसे ही उक्त बस से रूखमा शिवकर बस स्टेंड पर उतरकर अपने पीहर मगने की ढाणी की तरफ पैदल-पैदल सड़क पर जा रही थी। बुजुर्ग महिला के ब्लेड से किया हमला आरोपी सुनसान जगह एवं मौका पाकर आरोपी महिला के पास जाकर बाइक से नीचे उतरा और महिला पर ब्लेड से हमला किया। गले में पहने हुए ज्वेलरी तिमणिया, कंठी, व हरडिया को छीनकर लूट कर बाइक से भाग गया। महिला के ब्लेड के वार से बदन पर चोटें भी आई है। अलग-अलग टीमें बनाई पुलिस ने लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए रीको थानाधिकारी भंवरसिंह मय टीम को मौके पर भेजा। घटना की जानकारी लेकर विशेष टीमें बनाई गई। टीम ने मामले में जांच करते हुए वारदात के समय में शिवकर रोड पर बाइक पर आने वाले व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की गई। सूचना, तकनीकी आसेर लोगों के सहयोग से वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी को डिटेन किया गया। आरोपी से पूछताछ में जुर्म कबूल कर बापर्दा गिरफ्तार किया गया। बापर्दा किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को हाथों में हथकड़ी पहनाकर बापर्दा गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ बीएनएस की धाराओ में कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी से लूटा माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई में रीको थाना अधिकारी भंवरसिंह, एएसआई सावंलाराम, जयकिशन, कांस्टेबल नींबाराम, पीराराम, हरजीराम, ड्राइवर रामसिंह, डीसीआरबी कांसटेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे। यह मामला दर्ज हुआ पुलिस के अनुसार 5 दिसंबर को रुखमा पत्नी प्रभुराम निवासी भाडखा ने रीको थाने मे रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 5 दिसंबर दोपहर करीब 2 बजे शिवकर बस स्टैंड पर बस से उतर कर पैदल अपने पीहर जा रही थी। इतने में एक बिना नंबरी बाइक सवार जो अपनी मोटरसाइकिल से नीचे उतरकर मेरे पास आया। ब्लड से मेरे पर हमला कर मेरे गले में पहना सोने का तिमणिया, सोने की कंठी व हरडिया लूट कर भाग गए। हमले के दौरान मेरे बदन पर चोट भी आई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *