कार खड़े ट्रक से टकराई, युवक की मौत:2 बच्चों सहित 5 घायल हुए, गुजरात का परिवार श्रीनाथजी दर्शन कर लौट रहा था

बेकाबू कार आगे खड़े बलगर ट्रक से टकराने से कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों सहित 5 लोग घायल हो गए। कार इतनी तेजी से टकराई कि उसके आगे का बोनट सहित ड्राइवर सीटर तक बुरी तरह पिचक गई। कार में गुजरात का एक परिवार सवार था। ये लोग श्रीनाथ जी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसा उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल प्लाजा स्थित नेशनल हाईवे-48 पर हुआ। सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस द्वारा खेरवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को डूंगरपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को खेरवाड़ा की सीएचसी मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दर्शन कर राजकोट लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार गुजरात के राजकोट निवासी एक परिवार नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ जी के दर्शन कर पुनः अपने घर राजकोट लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में गुजरात के राजकोट निवासी नयन (38) पुत्र प्रफुल्ल भाई की मौत हो गई। वहीं, गौरव पुत्र हर्षित भाई, तनवी पत्नी गौरव भाई, ज्योति पत्नी नयन भाई, राची पुत्री नयन भाई व जयनिल पुत्र नयन भाई गंभीर घायल हो गए। इनपुट -हितेश जोशी, खेरवाड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *