विराटनगर में 3 घंटे की बिजली कटौती:बीलवाड़ी जीएसएस पर होंगे मरम्मत कार्य, देखें, कहां-कहां बंद रहेगी बिजली

कोटपूतली बहरोड के विराटनगर क्षेत्र में तीन घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती बीलवाड़ी जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण होगी। सहायक अभियंता कुणाल पटेल ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बीलवाड़ी पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत, 33 केवी बीलवाड़ी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक नोरंगपुरा फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इस कटौती के कारण 33 केवी जीएसएस नवरंगपुरा, मेड, तेवड़ी और बीलवाड़ी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *