टोंक में दूसरे दिन फिर छाया कोहरा, बादल:गलन बढ़ने से फिर सर्दी भी बढ़ी, तापमान गिरा, 11 बजे तक नहीं दिखा सूर्य

टोंक जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया। साथ हीं हल्के बादल भी छाये हुए हैं। गलन भी बढ़ गई है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिर गया।इसके लोगों की दिनचर्या एक बार फिर प्रभावित हुई है। सुबह दस बजे तक भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इससे लोग धूप के लिए तरस गए हैं। उधर, दो दिन बाद फिर से कोहरा छाने और गलन बढ़ने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। आज अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में ही दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोगों को पिछले तीन दिन के मुकाबले आज सुबह से हीं सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। उन्हें सुबह 9 बजे तक भी वाहनों की लाइट जलाकर ड्राइविंग करना पड़ा। शीतलहर का असर भी रहा। ऐसे में कई जगह अलाव भी जलाए। लोग गलन के चलते जरूरी कार्य से ही बाहर निकलें। पीछले डेढ़ माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है। इसमें से शुक्रवार और शनिवार और को छोड़कर पिछले 13 दिन तक कोहरे और बादल, शीतलहर का असर देखा गया। शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहा। फिर रविवार को हल्के कोहरा छाया। लेकिन सोमवार को तो जिले के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *