श्योपुर के खेड़ापति स्टेडियम में जवाहर गुदड़ी मेले के उपलक्ष्य में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हो गया। यह मैच चंबल अनंतपुरा कोटा और जोरा की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटा ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए। कोटा की ओर से अभिमन्यु ने सर्वाधिक 69 रनों की पारी खेली। जोरा की टीम ने जीता मुकाबला लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 18 ओवर में ही 5 विकेट से मैच जीत लिया। जोरा के लवकुश ने 46 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उमेंद्र पांडे को चार विकेट लेने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में 12 विकेट लेने और 70 रन बनाने वाले सनी रावत को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार दिया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष बोले- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह को देखते हुए यह शिवपुरी जिले का सबसे बड़ा टूर्नामेंट लगता है। जाट ने आश्वासन दिया कि ढोढर में स्टेडियम निर्माण के लिए नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री से चर्चा कर कार्य को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। विनिंग टीम को मिले 70 हजार रुपए विजेता टीम को 70 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि सरपंच नारायण प्रसाद गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष ढोढर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर, भाजपा जिला मंत्री भीमराज सुमन, मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह जादौन, भाजपा नेता डॉ. लक्ष्मण सिंह राजावत, अग्रवाल समाज अध्यक्ष जितेंद्र गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का संचालन अध्यक्ष केशव शर्मा और व्यवस्थापक जनपद सदस्य नरेश कुमार टैगोर ने किया, जबकि लाइव कमेंट्री जगदीश शर्मा ने की।


