धौलपुर में लोगों को ठंड से नहीं मिल रही राहत:आसमान में छाए बादल, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू होने जा रहा है। इसके चलते मौसम विभाग ने धौलपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते कहीं-कहीं बारिश भी देखने को मिल सकती है। सोमवार सुबह धौलपुर जिले में बादल छाए रहे। धौलपुर जिले में पिछले चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के बाद सोमवार सुबह लोगों को कोहरे से राहत मिली है। दूसरी ओर लोगों को शीतलहर की वजह से सर्दी से कोई भी राहत नहीं मिली है। धौलपुर जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। जिले का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजस्थान में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोगों को 10 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। सोमवार सुबह से छाए बादलों की वजह से लोग घरों में ही छिपे रहे। धौलपुर जिले में सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। रोज के कामों के लिए निकलने वाले लोग जगह-जगह रुक कर अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी अपने तीखे तेवर और दिखाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *