जयपुर में सड़क से 500-रुपए की गड्‌डी उठाने वाले गिरफ्तार:पुलिस 300 CCTV खंगालकर बदमाशों के घर तक पहुंची, दोनों को नशे की लत

जयपुर में शॉपिंग करने आई महिला की जैकेट से 50 हजार (500 की गड्डी) गिरते ही उठा ले जाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 300 सीसीटीवी खंगालकर दोनों आरोपियों के घर तक पहुंच गई। बजाज नगर थाना पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशे के आदी हैं। जयपुर की सड़कों पर चोरी-लूट की वारदात करने निकले थे। सड़क पर गिरी 500 के नोटों की गड्डी दिखने पर तुरंत उठाकर भाग निकले। पुलिस ने लूटे गए 50 हजार रुपए में से 20 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- मामले में बदमाश लोकेश उर्फ छोटू (21) निवासी बाबा रामदेव नगर महेश नगर और आलोक उमरवाला (18) निवासी बालाजी बिहार रामनगर विस्तार महेश नगर को अरेस्ट किया है। दोनों स्मैक के नशा करने के आदी है। नशे में चोरी की बाइक पर लूट व सूने मकानों की रैकी कर वारदात करते हैं। पहले में भी कई बार जेल जा चुके है। CCTV फुटेज से पकड़ा
SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी ने बताया- 50 हजार रुपए की गड्डी लेकर भागे दोनों बदमाश CCTV फुटेज में कैद हुए। वारदात स्थल से लेकर बदमाशों के भागने का रूट चार्ट बनाया गया। करीब 300 CCTV फुटेजों को खंगाल रूट चार्ट तैयार कर बदमाशों का पीछा किया गया। पीछा करते हुए पहुंची पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों बदमाशों को उनके घर से धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज बाइक भी बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बदमाश चोरी-लूट की वारदात करने निकले थे, रास्ते में उनके हाथ रोड पर गिरी 500 रुपए की गड्‌डी लग गई। नोटों की गड्‌डी गिरने से लेकर फरार होने तक की तस्वीरें… शादी की शॉपिंग करने आई थी मां-बेटी
SHO बजाज नगर पूनम चौधरी ने बताया- बारां की रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी की शॉपिंग के लिए वह अपने पीहर जयपुर आई थी। गुरुवार शाम 4 बजे वह बरकत नगर में बेटी के साथ शॉपिंग कर एक दुकान से बाहर निकली थी। रोड क्रॉस करते समय जैकेट में रखे 500 रुपए नोटों की एक गड्‌डी (50 हजार रुपए) सड़क पर गिर गए। रुपए गिरने का पता नहीं चलने पर वह रोड क्रॉस कर आ गई। ट्रैफिक के बीच रुपए उठाकर भागे ट्रैफिक के बीच से दो बाइक सवार युवक निकले। सड़क पर रुपए पड़े देखकर बाइक को तेजी से ब्रेक लगाकर रोका। बाइक के पीछे बैठा युवक उतरा। एक ई-रिक्शा के आगे आकर नोटों की गड्डी को उठाकर भागने लगा। इस दौरान महिला के जैकेट संभालने पर 50 हजार रुपए गिरने का पता चला। बाइक सवार को पकड़ने के लिए महिला और उसकी बेटी पीछे भागी। धक्का देकर दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। भीड़भाड़ वाले बाजार में पीड़ित मां-बेटी शोर मचाती रही, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। ये भी पढ़ें… जयपुर- 500 रुपए की गड्‌डी सड़क पर गिरी,युवक लेकर भागे,VIDEO:मां-बेटी शादी की शॉपिंग करने आई थी, धक्का देकर फरार जयपुर में शॉपिंग करने आई महिला की जैकेट से 50 हजार रुपए गिर गए। महिला और उसकी बेटी को इसकी भनक लगती इससे पहले सड़क से गुजरते बाइक सवार दो युवकों ने रुपए देख लिए। एक युवक बाइक से उतरा और भागकर नोटों की गड्‌डी को उठा लिया। इस पर मां-बेटी को रुपए सड़क पर गिरने का पता चला। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *