ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सिर पर गंभीर चोट, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार, रायगढ़ के टेरम के पास हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम टेरम के पास रामी फ्यूल के सामने सड़क दुर्घटना हुई। तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण बाइक सवार देवेन्द्र सिदार और उसका साथी ट्रैक्टर से टकरा गए। दोनों बाइक से दूर गिर गए, लेकिन देवेन्द्र का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इसके कारण वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही मौत हो गया। वहीं, उसका साथी डर के मारे मौके से भाग गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रेलर ड्राइवर भी मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले में पुलिस आरोपी के पतासाजी में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *