सागर में शराब कंपनी के कर्मचारियों पर हमला:रास्ता रोककर युवकों ने मारपीट कर गाड़ियों में की तोड़फोड़, 3 घायल

सागर में कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदा सेमरा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पीछे से आए कार सवार अज्ञात हमलावरों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी रोककर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उनसे गालीगलौज की और फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी बिहारी पिता छोटेलाल रजक उम्र 40 साल निवासी सदर बाजार ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह शराब कंपनी में मजदूरी का काम करता है। रविवार को अपने दोस्त सुनील पटेल और मुस्तकीम के साथ स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 04 वायई 2187 और बोलेरो क्रमांक एमपी 15 टी 4055 से जिंदा सेमरा से परेड मंदिर तरफ आ रहे थे। स्कॉर्पियो मैं चला रहा था। मुस्तकीम बैठा। पीछे बोलेरो सुनील पटेल चला रहा था। जैसे ही हम लोग जिंदा सेमरा के आगे पहुंचे तो पीछे से कुछ अज्ञात व्यक्ति कार में सवार होकर आए। उन्होंने हमारी गाड़ियां रोक ली और कहने लगे कि ओवरटेक क्यों कर रहे हो। हम लोगों ने बोला हम अपनी साइड से जा रहे है। इसी बात को लेकर अज्ञात चार लोग गाली-गलौज करने लगे। गालियां देने से मना किया तो कार से लाठी, डंडा, पाइप और धारदार हथियार निकाल कर मारपीट करने लगे। मारपीट में मैं, सुनील, मुस्तकीम को चोट आईं। विवाद के दौरान उन्होंने कारों में तोड़फोड़ की और भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस वारदात स्थल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *